भारत में घुसने की कोशिश करने वाले बांग्लादेशियों ने BSF पर किया हमला, एक तस्कर की मौत

15 से 20 लोगों के एक समूह को संदिग्ध सामान लेकर भारत की ओर से सीमा बाड़ की ओर आ रहा था। बीएसएफ ने इन्हें चेतावनी दी लेकिन वह नहीं मानें। घटना के दौरान बीएसएफ के एक जवान के सिर में भी चोट आई है।

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में पड़ने लगी मई-जून वाली गर्मी, जानें आपके राज्य का क्या है हाल?

ठंड का असर दिल्ली-एनसीआर में खत्म हो चुका है। उत्तर भारत के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बीच बिहार में बारिश होने की संभावना जताई गई है और कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

इलेक्टोरल बॉन्ड में बड़ा खुलासा, भाजपा को एक दिन में मिला था करोड़ों रुपये का चंदा

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट के कड़े रूख के बाद एसबीआई ने सभी राजनीतिक पार्टियों का ब्यौरा सौंप दिया है, जिसे अब निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

लोकसभा चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े, BJP के मनाने से भी नहीं मान रहे, जानें क्यों बागी हुए ईश्वरप्पा

भाजपा से बगावत करने वाले के.एस.ईश्वरप्पा लोकसभा चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। भाजपा नेता उन्हें मनाने पहुंचे लेकिन वो अपनी चुनाव लड़ने की जिद को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। जानिए क्या है वजह-

‘राजा की आत्मा EVM, ED, CBI और IT विभाग में बसती है’, राहुल गांधी का NDA पर तीखा हमला

इस महारैली में इंडिया गठबंधन के तमाम नेता एक साथ मंच पर नजर आये। इसमें एनसीपी नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, आप नेता सौरभ भारद्वाज, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे।

I.N.D.I.A. की मेगा रैली में बोले तेजस्वी, कहा- सरकारी संस्थानों को किया जा रहा हाईजैक

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह को लेकर मुंबई में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विपक्ष के तमाम नेता मौजूद रहे। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जरूरी है।

हम ईवीएम के नहीं बल्कि उसमें होने वाले हेरफेर के खिलाफ हैं- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी दल 100 प्रतिशत वीवीपैट की गिनती को लेकर अपनी बात रखने के लिए निर्वाचन आयोग से समय मांग रहे हैं, लेकिन आयोग उन्हें समय नहीं दे रहा है।

BJP सांसद पर RLD के तेवर तल्ख, कहा-‘हम बृजभूषण शरण को अपराधी मानते हैं और…’

लोकसभा चुनाव से पहले ही यूपी में आरएलडी और भाजपा का गठबंधन हो गया है लेकिन अब आरएलडी के नेता रोहित अग्रवाल ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर मोर्चा खोल दिया है और कहा है हम उसे अपराधी मानते हैं।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का हुआ समापन, मुंबई में जुटे इंडिया गठबंधन के कई नेता

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन आज मुंबई में हो गया। इस दौरान शिवाजी पार्क में एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया मंत्र-‘पहले 100 दिन फिर अगले पांच साल…’

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही एनडीए जीत के लिए पूरा दमखम लगा रही है। पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों को सलाह दी है कि नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले पांच साल के लिए तैयारी कर लें ।

विधानसभा चुनावों के नतीजों की बदली तारीख, अरुणाचल और सिक्किम के नतीजे अब 2 जून को

शनिवार को इलेक्शन कमीशन ने 16 मार्च को चुनावी कार्यक्रम का ऐलान किया है। इस दौरान चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों का ऐलान किया गया।

चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉण्ड से जुड़ा डेटा, जानें भाजपा-कांग्रेस समेत किसे मिला कितना चंदा

निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉण्ड को लेकर नया डेटा रविवार को सार्वजनिक कर दिया। यह डेटा आयोग ने सीलबंद लिफाफे में उच्चतम न्यायालय को सौंपा था।